Episodios

  • परिचय

    परिचय

    Chandrakanta, Episode 1
    Sep 24 2020
    नवगढ़ के राजकुँवर विरेंद्र सिंह और विजयगढ़ की राजकुमारी चन्द्रकांता का प्रेम दोनों राज्यों की आपसी दुश्मनी के बावजूद जारी रहता है। विजयगढ़ के दीवान का पुत्र क्रूर सिंह जिसकी बुरी नज़र राजगद्दी और राजकुमारी पर है, अपनी बदनियती का परिचय देते हुए अपने शागिर्द नाज़िम को चम्पा की भेशभूषा में गुप्तचर बनाकर भेजता है ताकि वो चन्द्रकांता पर नज़र रख सके मगर नाज़िम का पर्दाफ़ाश हो जाता है। ऐय्यार चपला के कोड़ों की मार और कैदख़ाने की यातना का बाद वो सारा सच उगल देता है।
    Más Menos
    24 mins
  • षड़यंत्र

    षड़यंत्र

    Chandrakanta, Episode 2
    Sep 24 2020
    राजकुँवर की चिट्ठी पहुँचने के क्रम में उनके मित्र ऐय्यार तेज़ सिंह सारे विघ्न बाधाओं को पार करते विजयगढ़ के राजमहल में दाख़िल हो जाते हैं। रूप बदलकर सबको चकमा देने में कामयाब तेज़ सिंह को आख़िरकार राजकुमारी की सहेली ऐय्यार चपला पहचान जाती है। हालचाल और मस्ती मज़ाक़ के बाद चपला विस्तार से क्रूर सिंह की गतिविधियों से अवगत कराती है। चन्द्रकांता के प्रण के आगे तेज़ सिंह प्रतिज्ञा करते हैं कि वे शिघ्रातिशीघ्र किसी भी क़ीमत पर राजकुँवर विरेंद्र और राजकुमारी चन्द्रकांता की भेंट कराएँगे।
    Más Menos
    23 mins
  • क्रोधाग्नि

    क्रोधाग्नि

    Chandrakanta, Episode 3
    Sep 24 2020
    नाज़िम को मौक़ा पाकर अहमद, चपला की क़ैद से छुड़ा लेता है और ऐय्यारों की कारगुज़ारी सुनते ही तेज़ सिंह को क्रोध आ जाता है। क्रूर सिंह को चेतावनी देने के लिए तेज़ सिंह, दासी की वेशभूषा में नाज़िम और अहमद को बेवक़ूफ़ बना देते हैं। मौक़ा पाकर अहमद को बेहोश करके उसे लिए नवगढ़ की ओर कूच कर जाते हैं। इधर क्रूर सिंह और नाज़िम इसे चुनौती के तौर पे लेते हैं और बदला लेने की योजना बनते हैं।
    Más Menos
    24 mins
  • प्रेम प्रतिज्ञा
    Sep 24 2020
    तेज़ सिंह के नवगढ़ क़िले में दाख़िल होते ही कुँवर विरेंद्र सिंह विजयगढ़ का समाचार जानने के लिए बेचैन हो जाते हैं। तेज़ सिंह आखेट के बहाने राजकुँवर को महल से बाहर लाते हैं क्यूँकि राजकुँवर पिता के सामने वचनबद्ध हैं। शागिर्द नाज़िम के बहकावे में आकर क्रूर सिंह अपने ही पिता की हत्या कर देता है ये ख़बर वेश बदलकर घूम रहे तेज़ सिंह और उनके शिष्य ऐय्यार देवी सिंह को मल्लोम पड़ती है। इधर अंगरक्षक सुबाहु को राजकुँवर और तेज़ सिंह की योजना का पता चल जाता है।
    Más Menos
    22 mins
  • चुनौती

    चुनौती

    Chandrakanta, Episode 5
    Sep 24 2020
    आख़िरकार मिलन की वो शुभ बेला आ ही जाती है जब तेज सिंह के अथक प्रयास से राजकुँवर विरेंद्र और राजकुमारी चन्द्रकांता की भेंट बाग़ीचे में होती है। प्रेमी युगल अभी प्रेमरस का आस्वादन ही कर रहे होते हैं कि ऐय्यार नाज़िम को इस बात की भनक लग जाती है। क्रूर सिंह के बहकावे में आकर राजा जय सिंह निर्दिष्ट स्थल पर पहुँचते तो हैं मगर देवी सिंह उसके पूर्व सबको आगाह कर देते हैं। ग़ुस्साए, बौखलाए जय सिंह नाराज़ होकर क्रूर सिंह और नाज़िम की कोड़ों से पिटवाई करवाते हैं।
    Más Menos
    25 mins
  • पराक्रमी ऐय्यार
    Sep 24 2020
    क्रूर सिंह के चुनारगढ़ रवाना होते ही तेज़ सिंह विजयगढ़ में अपनी गतिविधियों में तेज़ी ला देते हैं। वेश बदल बदलकर नवगढ़ और विजयगढ़ की आपसी शत्रुता को मित्रता में बदलने के प्रयास में लग जाते हैं। विजयगढ़ के दीवान हरदयाल सिंह का अपहरण कर तेज़ सिंह उनकी जगह ले लेते हैं। तबतक क्रूर सिंह चुनारगढ़ के महाराज शिवदत्त सिंह को चन्द्रकांता की तस्वीर दिखाकर उसका साथ देने को राज़ी कर लेता है।
    Más Menos
    23 mins
  • ग़द्दारी और ऐय्यारी
    Sep 24 2020
    चुनारगढ़ के ऐय्यारों की मंडली ग़द्दार क्रूर सिंह के साथ चालबाज़ी दिखाना शुरू करते हैं। ऐय्यार पन्नालाल चपला की वेशभूषा में राजकुँवर पे दाँवपेंच आज़माता है लेकिन तेज़ सिंह ऐन वक़्त पर उसका पर्दाफ़ाश कर देते हैं। तेज़ सिंह ऐय्यार पन्नालाल के वेश में पंडित जगन्नाथ को चुनौती देते हुए उनके एक और ऐय्यार भगवानदत्त को अपनी गिरफ़्त में ले लेते हैं मगर पंडित जगन्नाथ योजनाबद्ध तरीक़े से तेज़ सिंह को क़ैद कर लेते हैं।
    Más Menos
    25 mins
  • युद्ध का शंखनाद
    Sep 24 2020
    चपला अपनी ऐय्यारी का हुनर दिखाते हुए चुनारगढ़ के कारागार से तेज़ सिंह को छुड़ा लेती है। क्रोधित और अपमानित शिवदत्त एलान करता है कि विजगढ़ की राजकुमारी चन्द्रकांता से विवाह और दहेज में चपला लेकर रहेगा अन्यथा वो विजयगढ़ पे आक्रमण करके ज़बरदस्ती सब कुछ हासिल करेगा। शिवदत्त की चिट्ठी लेकर पंडित जगन्नाथ विजयगढ़ पहुँचते तो हैं मगर राजा जय सिंह क्रोधित होकर युद्ध की चुनौती स्वीकार कर लेते हैं। तेज़ सिंह उन्हें भरोसा दिलाते हैं, नवगढ़ की सेना युद्ध में उनका साथ देगी।
    Más Menos
    25 mins